कोरबा /पसान ::प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार दूसरे दिन कोरबा जिले के दौरे पर रहे। शुक्रवार को वह जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पाली तानाखार विधानसभा के पसान में मौजूद रहे। यहां उन्होंने कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में प्रचार किया। जोकि की मंच पर भी मौजूद थीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज कहा, यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इसलिए वह बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं।


