पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मिलेगी निर्णायक बढ़त ,कोरबा लोकसभा सीट जीताकर करेंगे कांग्रेस का हाथ मजबूत — मोहित राम केरकेट्टा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा ::  पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा का बड़ा बयान सामने आया है ,जिसमें उन्होंने कोरबा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से निर्णायक बढ़त दिलाने की बात कही है ,उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पाली तानाखार से जितना बढ़त कांग्रेस पार्टी को मिला था इस लोकसभा चुनाव में बढ़त का अंतर उससे ज्यादा रहेगा , केरकेट्टा ने कहा की भाजपा पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से लंबे अंतराल से पिछड़ी थी इस चुनाव में तो मोदी लहर की हवा निकल गई है ,

 

पाली के फूल छाप कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया –मोहितराम 
पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेसी नेताओं के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा की जिसने भी कांग्रेस छोड़ी है वे कभी  कांग्रेसी थे ही नही  ये वो लोग थे जो हर चुनाव में भितरघात करते थे ,वो तो यहां की जनता है जो कभी इनके बहकावे में नही आई ,और पाली तानाखार से हमेशा कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलती रही जो इस चुनाव में भी जारी रहेगा ,
ज्योत्सना चरणदास महंत को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन –मोहितराम
पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने बताया की पसान क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान ज्योत्सना महंत को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है ,लोग अपने प्रत्याशी को अपने बीच पाकर भरपूर सहयोग दे रहे है , कांग्रेस के जनसंपर्क में महिलाओं की भागीदारी देखते ही बन रही है ,


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles