अनुदान राशि पाने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हितग्राही ,मतस्य विभाग का मामला ,कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  / पसान //  बिना कमीशन दिये सरकारी कार्यालयों में फाइल आगे नही बढ़ती है ,ऐसा अक्सर कहा और सुना जाता है , अगर आपको कोई काम सरकारी दफ्तरों में कराना पड़ जाए तो आपको कमीशन देना ही होगा नही तो आपको दफ्तरों का चक्कर लगाते रहना होगा
ऐसा ही एक मामला कोरबा जिला के पोड़ी कला ग्राम पंचायत का है ,जहां एक कृषक कृपानाथ जायसवाल ने मतस्य विभाग के स्कीम के तहत  अनुदान पर अपने जमीन पर तालाब निर्माण कराया , तालाब निर्माण के पश्चात उन्होंने अनुदान राशि के लिए कोरबा में मतस्य विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू हुआ हर बार उनसे तालाब में खामियां निकालकर उसे वापस लौटा दिया जाता था ,जिससे तंग आकर लाभार्थी ने कलेक्टर कोरबा से इसकी शिकायत की उन्होने शिकायत में  अधिकारियों पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है ,

तालाब में गहराई और पार की ऊँचाई भी कम ,बारिश में तालाब सूखा , राशि स्वीकृत 

oplus_2  भरी बारिश में  जल भराव नही , कमीशन पर भुगतान

सहायक संचालक मतस्य विभाग ने 50 % कमीशन  लेकर अन्य को किया अनुदान राशि का भुगतान — कृषक 

कृषक ने कलेक्टर कोरबा को दिये गए शिकायत पत्र में सहायक संचालक मतस्य विभाग कोरबा पर कमीशन लेकर अन्य किसानों की अनुदान राशि जारी की गई है जबकि उनके निर्माण में आज भी विसंगति है , और कमीशन नही देने पर मेरा भुगतान नहीं किया गया है ,जिसे अविलंब कराने की मांग की है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles