कोरबा / पसान // बिना कमीशन दिये सरकारी कार्यालयों में फाइल आगे नही बढ़ती है ,ऐसा अक्सर कहा और सुना जाता है , अगर आपको कोई काम सरकारी दफ्तरों में कराना पड़ जाए तो आपको कमीशन देना ही होगा नही तो आपको दफ्तरों का चक्कर लगाते रहना होगा
ऐसा ही एक मामला कोरबा जिला के पोड़ी कला ग्राम पंचायत का है ,जहां एक कृषक कृपानाथ जायसवाल ने मतस्य विभाग के स्कीम के तहत अनुदान पर अपने जमीन पर तालाब निर्माण कराया , तालाब निर्माण के पश्चात उन्होंने अनुदान राशि के लिए कोरबा में मतस्य विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू हुआ हर बार उनसे तालाब में खामियां निकालकर उसे वापस लौटा दिया जाता था ,जिससे तंग आकर लाभार्थी ने कलेक्टर कोरबा से इसकी शिकायत की उन्होने शिकायत में अधिकारियों पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है ,
तालाब में गहराई और पार की ऊँचाई भी कम ,बारिश में तालाब सूखा , राशि स्वीकृत


