जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, थाने पहुंच किया सरेंडर ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान  :: कोरबा के पिपरिया गांव में जमीन को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ा ,कि बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है जहां धन सिंह गोंड़ ने अपने छोटे भाई राय सिंह गोंड के उपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंच अपने आप को सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है,कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद पिछले लंबे समय से चला आ रहा है। काफी प्रयास करने के बाद विवाद नहीं सुलझा,जो इस बार इतना बढ़ा,कि एक भाई के खून से शांत हुआ। परिजनों ने कोटवार को सूचना दी,जिसके बाद परिजन ने भी पुलिस तक बात पहुचाई । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles