32 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

CM साय का कड़ा रुख ,निर्माण में गड़बड़ी तो ठेकेदार को भेजे जेल ,सुकमा – बलरामपुर कलेक्टर पर जताई नाराजगी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Raipur  :: सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में गरियाबंद के सूपेबेड़ा में किडनी रोगियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, किडनी के मरीजों की संख्या घटाने के लिए तेजी से कार्य करें। जरूरत पड़े तो दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाएं। वहीं वह अपने स्वभाव के विपरीत भी नजर आए।

आमतौर पर सहज और सरल रहने वाले CM साय ने कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कड़े तेवर दिखाए। सभी जिला कलेक्टर को दो टूक कहा- भाषा पर संयम रखें, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो मैं करूंगा। दरअसल, पिछले दिनों बिलासपुर और राजनांदगांव में अफसरों ने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दी थी।

वहीं राजस्व मामलों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। CM ने कहा बोले- छोटे-छोटे कामों को लेकर उन्हें सीएम हाऊस तक आना पड़ रहा है। जनता भटक रही है, ये बर्दाश्त नहीं। राजस्व मामलों को लेकर उन्होंने खासतौर पर सारंगढ़, खैरागढ़ और बस्तर का जिक्र किया।

राजस्व विभाग की समीक्षा में कड़े तेवर

न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों से कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। इस दौरान उनके तेवर कड़े हो गए। उन्होंने सारंगढ़, बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। साथ ही कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजस्व संबंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि, अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें। 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें। विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हों।

उन्होंने कहा कि, सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है। जो आदेश है, उसका सीमांकन हो जाए। नागरिक छोटी-छोटी त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें। सीएम ने कहा, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है

बस्तर, कबीरधाम, बिलासपुर कलेक्टर पर जताई नाराजगी

मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर CM साय ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के., कबीरधाम के जन्मेजय महोबे और बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्टर को ध्यान देने के निर्देश दिए।

• मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दें।

• प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुए हैं। जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं।

प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

15 सितम्बर को प्रधानमंत्री पहली किश्त जारी करेंगे। सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना

पर विशेष ध्यान दें।

CM बोले- स्कूल की गुणवत्ता से समझौता करने वाले जेल में होंगे

मुख्यमंत्री ने जर्जर स्कूलों पर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, स्कूलों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करें। निर्माण की जांच कर संबंधित पर एफआईआर कराएं।

सीएम ने कहा कि, गुणवत्ता से समझौता करने वालों की जेल में जगह होगी। उनसे रिकवरी भी की जाएगी। सीएम ने कहा कि, कलेक्टर अपने जिले में भ्रमण कर स्कूलों का निरीक्षण करें। स्कूल-हॉस्टल की व्यवस्था ठीक करें। साथ ही उन्होंने पीएम श्री योजना में खैरागढ़ और सारंगढ़ में निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर असंतोष जताया।

आज कलेक्टर, कल प्रदेश भर के SP की लगेगी क्लास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर और SP की कॉन्फ्रेंस 12 और 13 सितंबर को कर रहे हैं। पहले दिन प्रदेश भर से कलेक्टर रायपुर बुलाए गए हैं। 13 सितंबर को प्रदेशभर के SP की क्लास मुख्यमंत्री विष्णु लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्त, कलेक्टर और SP को निर्देश जारी किए हैं।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!