ब्रेकिंग न्यूज़ :: शिक्षक की मांग को लेकर आत्मानंद स्कूल पसान के छात्रों ने 100 किलोमीटर दूर,जिला मुख्यालय पहुंच कहा यदि शिक्षक नही दिये तो करेंगे आंदोलन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान  :: पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के पसान में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान हैं। 20 शिक्षकों की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा की मांग पूरी नहीं होने पर 1 अक्टूबर को स्कूल में ताला लगाकर चक्काजाम करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें  : बेल आइकॉन बटन को दबाये 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं तक ढाई सौ से अधिक छात्र हैं, लेकिन यहां सिर्फ पांच शिक्षकों की ही पदस्थापना है। प्राइमरी से लेकर हाईस्कूल तक पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसी तरह स्कूल का संचालन किया जा रहा है। शिक्षक की मांग लंबे समय से हो रही है। कम से कम 20 शिक्षकों की और जरूरत है। मांग पूरी नहीं होने पर तालाबंदी करेंगे। छात्रों का कहना था कि आत्मानंद स्कूल को संचालित हुए 3 साल हो गए हैं। इसके बाद भी शिक्षकों की  कमी बनी हुई है। 10 कक्षाओं को पांच शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे। कलेक्ट्रेट के सामने ही जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय से छात्रों की मुलाकात हो गई। छात्रों ने बताया कि पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो गई है।

प्रिंसिपल भी रहते है नदारत

जब से ओगरे को आत्मानंद स्कूल का प्रभार मिला है  ,तब से स्कूल की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है ,क्योंकि प्रिंसिपल स्वयं रोजाना स्कूल नही आते ,भला पसान से 100 किलोमीटर दूर बैठ कर संस्था कैसे चलेगा ,मौजूदा शिक्षा सत्र में लगभग 100 विद्यार्थियों ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने को मजबूर हुए ,

भर्ती प्रक्रिया चल रही है      :: जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय 

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि महीने के अंत तक नए शिक्षकों की भर्ती हो जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी महोदय भर्ती प्रक्रिया तो तीन साल से जारी है ,फिर भी आपने पसान स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नही कर पाए , भर्ती प्रक्रिया का बहाना नही चलेगा ,आपको कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा ,


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles