CG राशन दुकानों में समस्याओं का अंबार : समाधान की मांग को लेकर 15 हजार संचालक करेंगे हड़ताल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर : शासकीय राशन दुकानों में समस्याओं का अंबार है। कई बार आवेदन देने के बाद भी निराकरण नहीं होने से आहत 15 हजार राशन दुकान संचालकों ने अब अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। प्रदेश की 5 हजार राशन दुकानों में कई समस्याएं अब बड़ा रूप ले चुकी हैं। इनमें प्रदेश की सभी दुकानों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन ट्रायल में ई-पास मशीन से राशन वितरण के लिए बाध्य किया गया।

यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें  : बेल आइकॉन बटन को दबाये 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

राजधानी में इसे देखते हुए शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने के लिए आगाह किया है। इसमें बताया गया है कि ई-पॉस मशीन की गुणवत्ता बहुत खराब है, इससे दिक्कत होती है।  सुधार करने के लिए उचित व्यवस्था व इंस्ट्रूमेंट नहीं हैं। हर महीने सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित होता है।

दुकानदार और उपभोक्ता के बीच होता रहता है विवाद

इसमें बताया गया है कि, विगत 5 माह से राशन का आवंटन में अनियमितता भी बरती जा रही है। भंडारण और वितरण की व्यवस्था प्रभावित है। इससे दुकानदार और उपभोक्ता के बीच विवाद होता रहता है। दुकानदार आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं, क्योंकि समय पर बारदाना की राशि, मार्जिन राशि, ई-पॉस मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मार्जिन राशि में 20 साल में एक रुपए की वृद्धि नहीं की गई है। इसके लिए कई बार मांग के बाद भी विचार नहीं किया गया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles