35.9 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कार्यवाही / अवैध रेत खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर पर खनिज विभाग की कार्यवाही

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान :  जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध खनन ,भंडारण ,परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रही है  पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान से कलेक्टर कोरबा को रेत के अवैध उत्खनन परिवहन का लगातार शिकायत मिल रहा था जिसपर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने टीम बनाकर पसान के बम्हनी नदी रेत घाट में कार्यवाही करने हेतु टीम को निर्देश जारी किया जिसपर कार्यवाही करते हुए टीम ने अवैध रेत लोड दो ट्रैक्टरों  पर कार्यवाही करते हुए पसान के थाना परिसर में खड़ी कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है ,

आवास के लिए  मिलेगी रेत — अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा 

  अनुविभागीय अधिकारी  ( राजस्व  ) पोड़ी उपरोड़ा ने बताया की  प्रधानमंत्री आवास के लिए  प्रत्येक स्तर पर जिन हितग्राहियों का किश्त जारी हो चुका है  हितग्राही की उपस्थिति में रेत घाट से एक ट्रैक्टर रेत (120 ft ) लाने की अनुमति होगी  , अन्य  जगह पर बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी ,

तहसीलदार द्वारा कार्यवाही नहीं करना  संदेह को जन्म देता है

पसान  क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों ट्रिप अवैध रेत का परिवहन होता है ,परंतु मुख्यालय पसान में रहने वाले तहसीलदार लीलाधर ध्रुव को एक भी अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर नही दिखाई दी ,जिसके कारण लोगों ने सीधे कलेक्टर से शिकायत दर्ज की और मौके से दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया ,

वन विभाग  को भी  करना होगा कार्यवाही

रेत के अवैध खनन ,परिवहन पर सिर्फ राजस्व और खनिज विभाग के हवाले न छोड़कर  जंगल में हो रहे खनन पर वन विभाग को भी कार्यवाही करनी चाहिए , उन्हें मलाई  लड्डू छोड़कर  कुछ कार्यवाही करनी होगी
oplus_2

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!