केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए राष्ट्रीय राजमार्ग की दी सौगात ,कटघोरा -पेंड्रारोड भी शामिल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने नए राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात दी है। केंद्र सरकार की इस पहल से प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछेगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली लगभग 1339 किलोमीटर सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 892.36 करोड़ रुपए की सौगात दी है।
इन नवीन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ■ ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की  सुविधाओं में वृद्धि होगी

इन प्रमुख नए राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी

रायगढ़- धरमजयगढ़- मैनपाट अम्बिकापुर- उत्तरप्रदेश सीमा तक 283 किलोमीटर, कवर्धा राजनांदगांव- भानुप्रतापपुर – अंतागढ़ नारायणपुर गीदम दंतेवाड़ा से सुकमा तक 482 किलोमीटर, रतनपुर- लोरमी- मुंगेली- नांदघाट- भाटापारा से बलौदाबाजार 135 किमी, केंवची पेंड्रा रोड- पसान से कटघोरा तक 116 किमी, मुंगेली रायगढ़ बेमेतरा धमधा दुर्ग से झलमला बालोद तक 178 किमी, राजनांदगांव मोहला से मानपुर मार्ग तक 100 किमी, पंडरिया – बजाग से गांड़ापाई मार्ग तक 37 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 को जोड़ने वाली रायपुर रिंगरोड 11 किलोमीटर।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles