बाबा गुरु घासीदास जयंती पर कोरबा में भव्य शोभायात्रा व झांकी, तीन दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews ) सतनाम पंथ के संस्थापक, समाज सुधारक और महान संत बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती के अवसर पर कोरबा में इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कोरबा सतनामी कल्याण समिति के तत्वावधान में 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के कोषाध्यक्ष मनोद मनहर ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा का शुभारंभ सीतामढ़ी से किया जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टी.पी. नगर स्थित सतनाम भवन पहुँचेगी। शोभायात्रा में समाजजन रंग-बिरंगी झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे, गुरु संदेश के नारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

https://cgcitynews.com

कार्यक्रम के दौरान भव्य महाआरती, लेजर लाइट शो, आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भव्य आतिशबाजी भी आयोजित की जाएगी, जिससे पूरा नगर सतनाममय हो उठेगा।

समिति द्वारा  बाबा गुरु घासीदास की जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के संरक्षक सदस्य कमल टंडन, दिलीप मिरी, अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, सचिव आर.डी. भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष मनोद मनहर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

आयोजन समिति में रिंकू आदिले (कार्यकारिणी सदस्य), आशीष बंजारे (शोभायात्रा प्रभारी), विजय आदिले (सह प्रभारी), अंकित आदिले (सांस्कृतिक प्रमुख), विमल आदिले (व्यवस्था प्रमुख), प्रतीक आदिले (भोजन प्रमुख) एवं अभिषेक लहरें (सुरक्षा प्रमुख) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

https://cgcitynews.com/ration-distribution-scam-in-putipakhana-250-dhanuhar-pando-card-holders-accused-of-negligence-on-hungry-society-operator/

सतनामी समाज ने सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की अपील की है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles