कोरबा जिला के कोरबी सर्किल पहुँचा 58 हाथियों का दल ,वन विभाग कर रहा सतत निगरानी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //कोरबा जिला अब हाथियों के लिए रहवास का केन्द्र बन गया है कटघोरा वन मंडल में हाथियों की दहशत बनी हुई है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथी अब कोरबी सर्किल की ओर रूख कर चुके हैं। खुरूपारा जंगल में मौजूद हाथियों की निगरानी में वन अमला जुटा हुआ है। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज अंतर्गत पनगंवा व तनेरा क्षेत्र में सक्रिय 58 हाथियों का दल बीती रात आगे का रूख करते हुए केंदई रेंज के कोरबी सर्किल पहुंच गया है। हाथियों के इस दल को बुधवार सुबह सर्किल अंतर्गत खुरूपारा जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है।आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं कोरबा वनमंडल कुदमुरा रेंज में भी 37 हाथी सिमकेदा व गुरमा गांव के जंगल मेंविचरण कर रहे हैं। इन हाथियों ने बीती रात एक बार फिर उत्पात मचाते हुए एक दर्जनसे अधिक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को मटियामेट कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी आंकलन में जुट गए हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles