कोरबा // पसान //
खंड पसान, जिला कोरबा में आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को विशाल हिंदू सम्मेलन एवं राम खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राम खिचड़ी मंडल – पसान के तत्वावधान में यज्ञ स्थल (बस स्टैंड), पसान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा, जो श्रीराम जी की इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम एवं भारत माता की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
समागम के अंतर्गत समस्त राम भक्तों द्वारा लिखी गई रामनाम लेखन पुस्तिकाओं का संग्रह, रामायण मंडलियों द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं राम भजन, तथा माता कौशल्या शोभायात्रा का नगर भ्रमण प्रमुख आकर्षण रहेगा।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में सभी हिंदू परिवारों का पंजीयन किया जाएगा तथा सनातनी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।
https://cgcitynews.com
इस अवसर पर हर हिंदू परिवार से एकत्रित किए गए अनाज से राम खिचड़ी तैयार कर प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के आग्रहकर्ता सर्व हिंदू समाज हैं।


