33.5 C
Madhya Pradesh
Tuesday, April 21, 2026

बाजार से लौट रहे दंपती पर नकाबपोश ने चाकू से किया हमला ,युवक के गले मे लगे 17 टाँके ,पुलिस जांच में जुटी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान  :: कोरबा जिला के ग्राम पंचायत पसान के आश्रित मोहल्ला तेलियामार अपने ससुराल आया युवक पत्नी के साथ पसान बाजार गया हुआ था ,जहाँ से लौटते समय रास्ते में झाड़ी से निकलकर अज्ञात नकाबपोश ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया , घायल को आननफानन में पसान हॉस्पिटल लाया गया जहाँ गले मे 17 टाँके लगाकर युवक की जान बचायी गई ,
पसान थानांतर्गत तेलियामार  गांव में अपने ससुराल  एक सप्ताह पहले ग्राम लाटा निवासी विक्रम आया था , वह बुधवार को पसान में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में अपनी पत्नी आँचल के साथ गया हुआ था ,बाजार से लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे  सुनसान स्थान पर पहुँचा था कि वहां झाड़ियों के पास से एक नकाबपोश निकालकर उसपर पीछे से चाकू से हमला कर दिया ,गला कटने से खून बहने से विक्रम गिर गया तथा पत्नी के शोर मचाने पर नकाबपोश भाग गया ,पत्नी की आवाज सुनकर लोग आ गए और उसे पास ही हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उसके गले मे 17 टाँके लगाने से विक्रम की जान बचाई जा सकी
पुलिस में शिकायत पर हमलावर पकड़ से दूर ,संदेही को भी पुलिस ने छोड़ा
हमले में घायल विक्रम ने इसकी शिकायत पसान थाने में की ,पुलिस ने  मामले में कार्यवाही की बात करते हुए जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया  ,लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं  किया गया है ,हुलिया बताए संदेही को थाने बुलाया गया था पर कुछ समय पश्चात उसे भी बिना पूछताछ के छोड़ दिया गया , अब देखना है कि आगे पुलिस क्या कार्यवाही करती है

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!