टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच Rinku Singh के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता खानचंद का हुआ निधन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और अब ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके पिता खानचंद का निधन हो गया है।

HighLights

  1. रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन
  2. लिवर कैंसर से जूझ रहे थे खानचंद
  3. टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं रिंकू

भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वे लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में रिंकू के अपने पिता से मिलने की खबर सामने आई थी। हालांकि, वे गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए थे।

https://cgcitynews.com

रिंकू के पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनके हाल में सुधार की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि, अब रिंकू के लिए ये बहुत ही दुख वाला समय है। उनके पिता ने साथ छोड़ दिया है। उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें चौथे स्टेज का लिवर कैंसर था और वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।

रिंकू के लौटने की थी खबर

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रिंकू के घर वापस लौटने की खबर थी। बताया जा रहा था कि अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और वे पिता से मिलने के लिए नोएडा आए थे। हालांकि, उनके किसी करीबी ने ये पुष्टि नहीं की थी कि वे घर लौटे हैं। रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जीरो पर आउट हुए थे और उसके बाद उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर पर भी थे लेकिन अब उनका निधन हो गया है। पिता से मिलने के बाद रिंकू भारतीय टीम में शामिल हो गए थे और चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया गया था ड्रॉप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद भारत के लिए जिम्बाब्वे का मैच करो या मरो जैसा हो गया था। ऐसे में भारत ने प्लेइंग 11 में बदलाव किया। रिंकू को इस मुकाबले में ड्रॉप किया गया और संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। अब उनके पिता का भी निधन हो गया है और ये रिंकू के लिए बहुत बुरा दौर है। भारत को 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलना है और उससे पहले रिंकू के लिए ये बहुत बड़ा दुखों का पल है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!