हाथी के डर से भाग रहा व्यक्ति गिरकर हुआ घायल ,इलाज जारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान :: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी का दहशत देखने को मिला आज मंगलवार को सुबह 6:बजे के लगभग यह घटना घटित हुई जिसमें पनगंवा निवासी गुलाब सिंह पिता रूपसाय उम्र 56 वर्ष नामक ग्रामीण घायल हो गया । बताया जाता है कि वह अपने खेत में रखवाली करने गया था। तभी वहां पर एक दंतैल हाथी आ धमका हाथी ने गुलाब सिंह को सामने देख उस पर हमला करने का प्रयास किया । हाथी को अपनी ओर आता देख एवं खतरा को भापकर गुलाब सिंह भागने लगा इस प्रयास में वह गिरकर घायल हो गया । इसकी जानकारी क्षेत्र में मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को दी, जिस पर परिजनों ने वन विभाग को सूचित किया । घायल ग्रामीण के परिजनों की सूचना पसान रेंजर रामनिवास दाहयत के नेतृत्व में वन अमला मौके पर पहुंचे और सरकारी एंबूलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्स केन्द्र भेजवाया जहां उपचार जारी है। डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घायल व्यक्ति के उपचार केलिए वन विभाग द्वारा तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। कटघोरा वन मंडल में वर्तमान में 49 हाथी विचरण कर रहे है। जिसमें 8 हाथी पसान रेंज में , 32 व 9 हाथियों का दो दल एतमा नगर रेंज के गुरसिया व मंडई क्षेत्र में अलग-अलग घूम रहा है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles