छत्तीसगढ़ के 20 ठिकानों पर एसीबी और EOW की रेड

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर।  : छत्तीसगढ़ में एसीबी और EOW ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आबकारी और DMF घोटाले में प्रदेश के 20 ठिकानों पर दबिश दी है। एसीबी और EOW ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। DMF घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है।
वही बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी रेड मारी है। अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी एसीबी और EOW की टीमें छापे मार रही हैं। रेड की कार्रवाई अभी भी जारी है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहें है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles