23 साल बाद बिलासपुर में सीएम करेंगे ध्वजारोहण, 2001, 2002 और 2003 में सीएम रहे अजीत जोगी ने पुलिस मैदान में फहराया था तिरंगा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

23 साल बाद बिलासपुर में सीएम करेंगे ध्वजारोहण ,2001, 2002 और 2003 में सीएम रहे अजीत जोगी ने पुलिस मैदान में फहराया था तिरंगा
Bilaspur / गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। यह 23 वर्षों बाद पहला अवसर होगा, जब राज्य का मुख्यमंत्री न्यायधानी बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। इससे पहले राज्य स्थापना के बाद मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने 2001, 2002 और 2003 में यहां ध्वजारोहण किया था। राज्य शासन ने सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
पांच वर्षों में ध्वजारोहण का इतिहासः बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते पांच वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो 2024 और 2025 में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इससे पहले कांग्रेस शासनकाल में 2022 और 2023 में पूर्व तखतपुर विधायक रश्मि सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि 2021 में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया था। हर वर्ष अलग-अलग जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने समारोह को विशेष बनाया। इस बार मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन का महत्व और बढ़ गया है, वहीं प्रशासन और आमजन तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जिला मुख्यालयों में ये करेंगे ध्वजारोहण
बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दुर्ग- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर- उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सरगुजा- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायगढ़ मंत्री रामविचार नेताम, कबीरधाम लखन लाल देवांगन, जशपुर- श्याम बिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा- ओपी चौधरी, कोरबा -टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज-लक्ष्मी राजवाड़े, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-राजेश अग्रवाल, सूरजपुर चिन्तामणि महाराज, महासमुंद रूपकुमारी चौधरी सांसद, सारंगढ़-बिलाईगढ़- राधेश्याम राठिया, सक्ती कमलेश जांगड़े, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- देवेंद्र प्रताप सिंह, मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, कोरिया भैयालाल राजवाड़े।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles