केंदई रेंज में शिकार करने के बाद बाघिन फिर पहुंची पसान , लैंगा में बाघिन ने बछड़े का शिकार किया दहाड़ने से आसपास के कई गांवों में दहशत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान //  कटघोरा वनमंडल में विचरण कर रही बाघिन एक बार फिर से केंदई वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर व मवेशी का शिकार करने के बाद पसान रेंज जा पहुंची है। वन विभाग की टीम लगातार बाघिन की निगरानी करने में लगा हुआ है। बाघिन जंगल में व ग्रामीणों के मवेशियों को निशाना बनाकर अपनी भूख मिटा रही है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व से पहुंची 4 साल की बाघिन बहुत ही तेज तर्रार और फुर्तीली है। दो दिनों तक केंदई रेंज में रहने के बाद गुरुवार की शाम एक बार फिर से केंदई से पसान रेंज में बाघिन ने   लैंगा में बछड़े का शिकार किया। बाघिन की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में रहे। वन विभाग की टीम बाघिन की निगरानी में जुटी रही। अभी भी बाघिन इसी जंगल में घूम रही है। पसान रेंज में बाघिन को लैंगा रामपुर के जंगल में देखा गया है। बताया जाता है कि वन विभाग की टीम कॉलर आईडी के माध्यम से उसकी निगरानी करने में लगा हुआ है। कटघोरा वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत के अधीनस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी व एटीआर से पहुंची विशेषज्ञों की टीम बाघिन को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए विशेष निगरानी कर उसकी पल-पल की जानकारी ली जा रही है। साथ ही जिस क्षेत्र में जाने की उसकी संभावना है इसे लेकर पहले ही वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मुनादी के माध्यम से लोगों को सजग व सावधान करने में लगी हुई है

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles