खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान, काउंसिल ने बनाया सुप्रीम लीडर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान की लीडरशिप काउंसिल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अमेरिका-इजराइल हमलों के खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का अस्थायी सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।

HighLights

  1. अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया
  2. अस्थायी सुप्रीम लीडर बनाए गए अलीरेजा अराफी

अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है।

ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर ईरानी नेता अलीरेजा अराफी को रविवार को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाया गया है।

ईरान का नया सुप्रीम लीडर

अलीरेजा अराफी को लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाने का मतलब है कि अराफी तब तक सुप्रीम लीडर की भूमिका निभाएंगे, जब तक असेंबली नए लीडर का चुनाव नहीं कर लेती।

अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है।

कौन है अलीरेजा अराफी?

अलीरेजा अराफी एक मौलवी और गार्डियन काउंसिल के मेंबर हैं। प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो तब तक सुप्रीम लीडर के काम संभालती है, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लेती।

ईरान के प्रेसिडेंट पेजेशकियन ने खामेनेई की हत्या को US और इजराइल की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान बताया है।

ईरान ने दिया अमेरिका-इजरायल क हमले का जवाब

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले किए। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई हमले किए।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!