इमरान खान जिंदा है, मुलाक़ात के बाद बहन नें दी जानकारी,मेंटल टार्चर किया जा रहा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी बहन उजमा खान नियाजी ने अदियाला जेल में मुलाकात के बाद बताया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इससे पहले ऐसी अफवाह थी कि वह गंभीर बीमार हैं। यह भी दावा किया गया था कि इमरान खान की मौत हो चुकी है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन उजमा खान नियाजी ने मंगलवार को अदियाला जेल मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि इमरान खान फिट और फाइन हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री गुस्से में थे। उजमा ने कहा कि उनसे इमरान खान ने बताया कि उनका मेंटल टॉर्चर किया जा रहा है। कमरे से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा। इमरान खान ने इसके लिए फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले एक महीने से इमरान खान के परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे मुलाकात की इजाजत नहीं दी थी।

मुलाकात के बाद क्या बोलीं उजमा खान

इमरान खान और उनकी बहन के बीच मुलाकात 25-35 मिनट तक चली। उज़मा खान के करीबी सूत्रों ने रिपोर्टरों को बताया कि इमरान खान “ठीक, फिट और जोश में” लग रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मानसिक रूप से मजबूत रहे और उन्होंने अपनी पार्टी लीडरशिप के साथ-साथ जिसे उन्होंने “अलोकतांत्रिक शासन” कहा, उसके लिए भी एक संदेश दिया।

72 साल के पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं। उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया गया है। हालांकि, इमरान खान का कहना है कि 2022 में अविश्वास प्रस्ताव में उन्हें हटाए जाने के बाद ये मामले राजनीति से प्रेरित थे। उन्हें पहली बार तोशखाना मामले में दोषी ठहराया गया था, और यह आरोप था कि उन्होंने बतौर पीएम मिले तोहफों को गैर-कानूनी तरीके से बेचा। इमरान खान को साइफर मामले में 10 साल और अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles