‘AI एजेंट्स बनेंगे डिजिटल कलीग्स, नहीं जाएगी नौकरी’, AI इंपैक्ट समिट 2026 में बोले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने कहा कि AI नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनके स्वरूप को बदल देगा। AI कार्यों को छोटे, टास्क-बेस्ड हिस्सों में ‘अनबंडल’ करेगा, जिससे लोग अधिक मूल्यवान कामों पर ध्यान दे पाएंगे।

भारत AI सदी का नेतृत्व करने को तैयार, माइक्रोसॉफ्ट का निवेश।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर बड़ी बात कही है। पुनीत चंडोक का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म करने के बजाय उनके नेचर को पूरी तरह से बदल देगा।

दिल्ली में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महाकुंभ AI इंपैक्ट समिट 2026 के पहले सेशन में पुनीत चंडोक भी शामिल हुए। पुनीत चंडोक ने बताया, AI नौकरियों को छोटे, टास्क-बेस्ड हिस्सों में ‘अनबंडल’ कर देगा, जिससे लोग ज्यादा वैल्यू वाले कामों पर फोकस कर सकेंगे।

AI नहीं खाएगा लोगों की नौकरी

पुनीत चंडोक कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के डेमोक्रेटाइजिंग एआई रिसोर्सेज फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल गुड इवेंट में शामिल हुए। पुनीत चंडोक ने कहा, ‘AI नौकरियों को खत्म नहीं करेगा। AI नौकरियों को अनबंडल करेगा।’

पुनीत चंडोक ने अपनी बात को आगे समझाते हुए बताया, ‘आपकी नौकरी कामों का एक बंडल है। AI जो करेगा वह यह है कि वह उसे अनबंडल कर देगा।’

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसीडेंट ने सुझाव दिया, ‘प्रोफेशनल्स को जॉब मार्केट में बने रहने के लिए लगातार AI टूल्स सीखने चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।’

AI एजेंट्स बनेंगे डिजिटल कलीग्स

पुनीत चंडोक ने आगे बताया, ‘AI एजेंट्स आपके डिजिटल कलीग्स बन जाएंगे, जो सिर्फ टूल्स के बजाय टीममेट्स की तरह काम करेंगे। असली अनलॉक तब होगा जब AI आपके फोन या लैपटॉप पर एक टूल से एक सच्चे टीममेट में बदल जाएगा।’

पुनीत चंडोक ने बताया, ‘ये AI एजेंट्स आपकी परमिशन से काम करेंगे, लेकिन आपके इन्वॉल्वमेंट से नहीं। AI में बड़े पैमाने पर इंटेलिजेंस मैन्युफैक्चर करने की एबिलिटी है और यह इंटरनेट, मोबाइल या क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी पिछली वेव्स से बहुत अलग है।’

भारत करेगा AI की दुनिया को लीड

भारत में AI को लेकर पुनीत चंडोक ने कहा, ‘देश AI सेंचुरी को लीड करने के लिए तैयार है, जिसमें 92% नॉलेज वर्कर AI का इस्तेमाल कर रहे हैं और 59% बिजनेस AI एजेंट अपना रहे हैं।’

पुनीत चंडोक ने बताया, ‘माइक्रोसॉफ्ट अगले कुछ सालों में भारत की डेटा सेंटर कैपेसिटी में 17.5 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहा है, जिससे देश की AI ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।’


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!