‘जीत को बहुत आसान…’ T20 World Cup में भारत से पाक की हार पर बोले Ajay Devgn, अर्जुन ने कहा- ‘काम तमाम’

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

India-Pak T20 World Cup 2026 Match: रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत हुई। भारत की जीत के बाद फिल्मी सितारे खुशी से झूम उठे। अजय देवगन से लेकर धुरंधर स्टार तक ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

HighLights

  1. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाक को हराया
  2. अजय देवगन, अर्जुन रामपाल ने जीत पर खुशी जताई
  3. भारतीय टीम ने सुपर एट में जगह पक्की की

 रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच (India Pak T20 World Cup Match) हुआ जिसमें जीत भारत की हुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक को ऑल-आउट करके 61 रनों से जीत हासिल की।

पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सुपर एट (T20 World Cup Super Eight) में शामिल हो गई है। रविवार को पाक के खिलाफ भारत की जीत से पूरा देश खुशी से झूम उठा। भारतीय सिनेमा के सितारों ने भी इस जीत का जश्न मनाया।

फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी जाहिर की। अजय देवगन से लेकर अर्जुन रामपाल तक स्टार्स ने इस बारे में क्या कहा है, यहां जानिए…

खुशी से झूमे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भारत-पाक मैच के दौरान का एक क्लिप शेयर किया है और भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव। जय भोलेनाथ।”

विवेक ओबरॉय ने की इन क्रिकेटर्स की तारीफ

विवेक ओबरॉय ने एक्स हैंडल पर लिखा, “ये मौका भी गया। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने जल्दी विकेट लिए। पूरे मैच में मेरी ही चीख-पुकार से मेरे कान बज रहे हैं। हमारे ब्लू खिलाड़ियों को और ज्यादा ताकत मिले।”

भारतीय टीम के मैच से खुश अजय देवगन

अजय देवगन ने भी भारत की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने एक्स हैंडल पर इस जीत को आसान बताया। उन्होंने लिखा, “इस शानदार टीम ने जीत को बहुत आसान बना दिया। क्या खेला है।”

अर्जुन रामपाल ने किया रिएक्ट

वहीं, धुरंधर स्टार अर्जुन रामपाल ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत की जीत को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इंडियन टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “काम तमाम। सुपर 8 में एंट्री के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है, बधाई हो ब्लू टीम के खिलाड़ियों, हम आपसे प्यार करते हैं। ईशान किशन को खास शाउट आउट।”

इसके अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाया। बता दें कि रविवार को मैच में पहले भारत ने बैटिंग की और 175 रन बनाए। पाकिस्तान, भारतीय रन को चेज नहीं कर पाई और 18 ओवर में ही 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!