Ajit Pawar Plane Crash Death : महाराष्ट्र में मची तबाही: विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Ajit Pawar Plane Crash Death : महाराष्ट्र के बारामती जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बारामती में राज्य के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 6 लोगों मौत की खबर सामने आई है। बता दें आज बारामती में अजित पवार की सभा होने वाली थी। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया।

यह खबर पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/
अजित पवार का निधन
इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 6 लोगों मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बताया है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और तीन अन्य लोगों का बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब पवार का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था।
पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, प्लेन क्रैश की इस दुघर्टना में अजित पवार को गंभीर चोटे आईं। पुणे ग्रामीण SP ने कन्फर्म किया है। उन्हें जल्द से जल्द स्पॉट पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Ajit Pawar Plane Crash Death 6 लोगों की मौत
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया है कि इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। ये VSR कंपनी का निजी विमान था। हालांकि, बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।

http://Ajit Pawar Plane Crash Death

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles