पश्चिम बंगाल और पंजाब में ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोप: भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा ममता और केजरीवाल सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पश्चिम बंगाल और पंजाब में ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोपः भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा ममता और केजरीवाल सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या

पाली सिटी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठोड ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस TMC सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी AAP सरकार पर तीखा प्रहार किया प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जहाँ बंगाल में चुनावी ईमानदारी बरतने वाले अधिकारियों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है वहीं पंजाब में मीडिया की आवाज़ दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/

पश्चिम बंगालnईमानदार अधिकारी की आत्महत्या या लोकतंत्र की हत्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जादवपुर विधानसभा क्षेत्र 150 के बूथ नंबर 110 पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर BLO) अशोक दास आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए ममता सरकार को घेरा धमकी के आरोप आरोप है कि वार्ड नंबर 109 की टीएमसी नेता अनन्या बनर्जी और राजू बिस्वास ने अशोक दास पर अवैध मतदाताओं रोहिंग्या और घुसपैठियों के नाम लिस्ट से न हटाने का दबाव बनाया उन्हें धमकी दी गई कि यदि नाम हटाए गए तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा

मानसिक प्रताड़ना इसी डर और मानसिक दबाव के कारण अशोक दास आत्महत्या जैसा कदम उठाया भाजपा ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है। TMC की नई परिभाषा भाजपा ने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बंगाल में TMC का अर्थ बदल चुका है:

T – तुष्टिकरण (Appeasement)

M – माफिया और गुंडा राज

C – क्राइम कल्चर

उत्तर दिनाजपुर में हिंसा का मुद्दा

प्रेस वार्ता में चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर) की घटना का भी उल्लेख किया गया, जहाँ बीआईओ (BDO) कार्यालय में चुनावी सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सुनवाई के दौरान भीड़ ने कार्यालय में आग लगा दी और मशीनों को तोड़ दिया। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी ‘फेक आईडी रैकेट’ और घुसपैठियों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, इसलिए वह चुनाव आयोग की पारदर्शी प्रक्रिया में बाधा डाल रही है।

पंजाब: मीडिया पर “इमरजेंसी जैसा हमला

प्रेस वार्ता के दूसरे हिस्से में प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का गंभीर आरोप लगाया।

अखबारों को जलानाः आरोप लगाया गया कि 2 नवंबर 2025 की रात पंजाब पुलिस ने उन प्रेस वैनों को ज़ब्त किया जिनमें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खबरें छपी थीं और उन अखबारों की प्रतियों को जला दिया गया यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया पर शिकंजाः भाजपा के अनुसार जो भी सरकार की नीतिगत आलोचना करता है, उस पर FIR की जा रही है। विपक्षी पार्टियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली काटना या सिग्नल जैम करना अब पंजाब में आम बात हो गई है। भाजपा की मुख्य मांगें

अशोक दास आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच हो दोषी टीएमसी नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए पंजाब में मीडिया संस्थानों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोका जाए और प्रेस की स्वतंत्रता बहाल हो सीमा सुरक्षा Border फेंसिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा ज़मीन न दिए जाने के रवैये की समीक्षा हो।

ममता बनर्जी का बंगाल अब ‘शोनार बांग्ला’ नहीं बल्कि खूनी खेल का मैदान’ बन चुका है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा व जोधपुर संभाग मिडीया प्रभारी जगदीश धाणदीया उपस्थित रहै

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles