पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी कोरबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, श्रीमती गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles