दीपिका पादुकोण के Spirit से बाहर होते ही एक और दिग्गज कलाकार हुआ आउट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में कास्टिंग को लेकर लगातार बदलाव हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाहर होने और तृप्ति डिमरी के शामिल होने के बाद, अब खबर है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और साउथ के दमदार एक्टर को भी इससे हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार किसी सीन को लेकर मेकर्स और उनके बीच अनबन हुई जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

  1. प्रभास और तृप्ति की जोड़ी आएगी नजर
  2. पहले दीपिका पादुकोण को किया जाना था कास्ट
  3. संदीप रेड्डी वांगा हैं डायरेक्टर

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की स्पिरिट (Spirit) से दीपिका (Deepika Padukone) के बाहर होने के बाद कई सारे बदलाव सुनने को मिले। फिल्म आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती है। प्रभास के अलावा फिल्म का हर किरदार इधर से उधर हो रहा है। दीपिका पादुकोण के आउट होने के बाद खबर आई कि फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। अब स्पिरिट को लेकर एक नया विवाद तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

हैदराबाद में चल रही है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और यह एक्शन से भरपूर फिल्म अब अपने भव्य पैमाने और स्टार पावर के अलावा अन्य कारणों से भी सुर्खियों में है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज, जिन्हें शुरुआत में फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जगह दी गई थी कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट से हटा दिए गए हैं।

Prakash

दमदार होगा प्रकाश राज का रोल?

फिल्म ‘स्पिरिट’ से उनके जुड़ाव ने शुरुआत से ही काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी। इससे इस बात का संकेत मिला था कि फिल्म में उनका एक महत्वपूर्ण और पावरफुल किरदार होगा।

Prabhas (3)

किस वजह से बाहर हुए एक्टर?

हालांकि, खबरों ने इस बात का इशारा भी किया है कि सेट पर कुछ ऐसा घटित हुआ है जिससे प्रभास नाराज नजर आए। लेटेस्ट रिपोरेट के अनुसार प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के शूट को लेकर तीखी बहस हुई है। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि अभिनेता और फिल्म निर्माताओं के बीच तनाव पैदा हो गया। अटकलों को और हवा देते हुए यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान दिग्गज कलाकार के व्यवहार से प्रोडक्शन टीम खास नाराज थी, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, प्रकाश राज और फिल्म निर्माताओं में से किसी ने भी अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!