ट्रैफिक ए एसपी को कार में बैठते ही सांप ने डसा ड्राइवर ने पहुँचाया हॉस्पिटल इलाज़ जारी पैर से निकलने लगा था खून

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर /विकास जेम्स /दुर्ग के प्रथम बटालियन में पदस्थ ट्रैफिक एडिशनल एसपी केबी सिंह को शुक्रवार रात उनकी ही गाड़ी में सांप ने डस लिया। ड्राइवर ने बताया कि उन्हें सांप ने काटा है। इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें दूसरी गाड़ी से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एंटी स्नेक वेनम देकर उनकी जान बचाई गई। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।

ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह तालपुरी में अपने मकान में रहते हैं। उनकी पदस्थापना दुर्ग बटालियन में है। रात 8 बजे वो ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो कार में बैठे उनके पैर को सांप ने काट लिया। वो तुरंत गाड़ी से उतरे और रोशनी में देखा तो उनके पैर से खून निकल रहा था और दो दांत के निशान बने थे।

एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

तत्काल दूसरी गाड़ी के जरिए उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया। यहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें कैजुअल्टी में भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम की डोज दी। उसके बाद से केबी सिंह की तबीयत ठीक है। उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा हुआ है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles