OTT पर बदलेगी Assi की किस्मत, कब और कहां स्ट्रीम होगी फ्लॉप फिल्म?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Assi OTT Release: एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई गई है।

  1. ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अस्सी
  2. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म
  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी तापसी की मूवी

निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी को करीब दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी को लेकर फैंस में काफी क्रेज भी नजर आया, लेकिन कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फिसड्डी साबित हुई।

अब इस फ्लॉप फिल्म को ओटीटी का सहारा मिल गया है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बेदम नजर आने वाली अस्सी की किस्मत पर ओटीटी पर आकर बदल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जा रहा है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी अस्सी

20 फरवरी 2026 को फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। निर्देशक अनुभव सिन्हा की पिछली फिल्में आर्टिकल 15 जैसी कई मूवीज को मद्देनजर रखते हुए अस्सी से भी काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन कमाई के मामले में तापसी पन्नू की अस्सी बेअसर साबित हुई। हालांकि, अब इसको ओटीटी पर रिलीज किया जाना है।

assimovie

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को फिल्म अस्सी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। रिलीज से पहले इस मूवी के डिजिटल राइट्स को जी5 ने खरीद लिया था, जिसके तहत अब थिएटर्स रिलीज के लगभग 55 दिनों बाद इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो जल्द ही इसे घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं।

assimovie (1)

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अस्सी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ने तापसी की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 10.13 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.43 करोड़ रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 30 करोड़ से ज्यादा बताया गया, जिसको मद्देनजर रखते हुए ये फिल्म असफल साबित हुई।

क्या है फिल्म अस्सी की कहानी

फिल्म अस्सी एक गंभीर मुद्दे की कहानी को दर्शाती है, जिसमें देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों और कानूनी व्यवस्था की खामियों का फिक्शन रूप दिखाया गया है। इस कोर्टमरूम ड्रामा में एक महिला टीचर के साथ सामूहिक बलात्कार की दर्दनाक स्टोरी और उस पीड़िता के न्याय के संघर्ष के मसले को पेश किया गया है।

CG City News


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!