भारत माता की सेवा को समर्पित रहा अटल बिहारी वाजपेई का जीवन : महेंद्र नाथ पांडे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सीतापुर।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्देश पर जिले की सभी विधानसभाओं में आयोजित किए जा रहे अटल स्मृति सम्मेलनों की श्रृंखला में लहरपुर विधानसभा में भव्य अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लहरपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा को समर्पित रहा। उनका सामाजिक और राजनीतिक योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने विकसित भारत का सपना देखा और अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण, सर्व शिक्षा अभियान, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत पहचान मिली, जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने अटल जी के राजनीतिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडे ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
इसी क्रम में हरगांव विधानसभा के शाहपुर में भी अटल स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही शामिल हुए। नीरज वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि राज्य मंत्री सुरेश राही ने अटल जी को एक कुशल कवि, ओजस्वी वक्ता, पत्रकार और सफल प्रधानमंत्री के रूप में याद किया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और आदर्शों पर अपने विचार रखे।


इस अवसर पर नीरज वर्मा झल्लर, विश्राम सागर राठौर, जया सिंह, उदित बाजपेई, राजेश्वर रस्तोगी, संजय मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, रमेश भार्गव ‘दीपू’, सुधीर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles