ई- केवाईसी नहीं कराने वालों के राशन आवंटन पर रोक, सोसायटियों में ई-पॉस मशीन से हो रहा केवाईसी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // ई-केवाईसी नहीं कराने वालों का राशन बंद कर दिया गया जिले में ई- केवाईसी नहीं कराने वाले 95 हजार लोगों का राशन रोक दिया गया है। वहीं लंबे समय से राशन नहीं लेने वालों का एपीएल कार्ड भी होल्ड किया जा रहा है। अभी तक सत्यापन के आधार पर 15491 राशन कार्डों को निरस्त किया गया है। डेढ़ लाख राशन कार्ड की जांच चल रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 553 राशन दुकानें हैं, जहां 3 लाख 57 हजार राशन कार्ड प्रचलन में है। इसमें 11 लाख 80 हजार मेंबर हैं।खाद्य मंत्रालय ने अगस्त 2019 से वन नेशन वन कार्ड की शुरुआत की है। प्रदेश में फरवरी 2022 में शुरुआत हुई। इसके तहत राशन कार्डधारी किसी भी राज्य की दुकान से राशन ले सकते हैं। राशन कार्ड में शामिल सभी मेंबर को ई-केवाईसी कराने कहा गया। तीन साल से प्रक्रिया चल रही थी। अब ई-पॉस मशीन से राशन बंटता है। मशीन से ही ई-केवाईसी करा सकते हैं। लोगों को ई-केवाईसी कराने अगस्त तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी 95 हजार मेंबर ने ई-केवाईसी नहीं कराई, जिसकी वजह से राशनकार्ड में शामिल मेंबर को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। शासन स्तर से आवंटन रोका गया है। अभी भी दुकानों में जाकर ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके बाद राशन मिलेगा। 6 लाख से अधिक आय वाले 3203 कार्ड की जांच जारी बीपीएल व प्राथमिकता कार्ड के लिए 44 हजार से कम आय वालों को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता है। राशन कार्ड बनाने 6 लाख रुपए से अधिक आय वाले 3203 लोगों की सूची मिली है। इसमें से कई लोग इन्कम टैक्स भी जमा कर रहे हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है।

https://cgcitynews.com


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles