रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के एक्सिस बैंक में लूट की घटना घटित हुई है , सुबह जैसे ही बैंक खुला नकाबपोशों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक के अंदर प्रवेश किया और मैनेजर पर चाकू अड़ाकर लाकर की चाबी लूटकर घटना को अंजाम दिया गया और पैसा लेकर भाग गए
लूट कितने की हुई है यह अभी कहा नही जा सकता है पर त्योहार का सीजन होने के कारण बैंक में ज्यादा पैसा होने का अनुमान है , फिलहाल मौके पर पुलिस ,साइबर सेल की टीम के साथ बड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी कर दी है और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने लगी है पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द ही गिरफ्त में होंगे बता दे कि इस बैंक मे यह दूसरी वारदात है
सबसे बड़ी डकैती यह अपने आप मे सबसे बड़ी डकैती है सूत्रों की माने तो यह करोड़ो की डकैती है

