धान खरीदी केंद्र में घुसा भालू, मजदूर पर किया हमला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कांकेर

शहर के एक धान खरीदी केंद्र में भालू के घुस आने से हड़कंप मच गया. यहां भालू ने एक मजदूर पर हमला करके घायल कर दिया. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद भालू को खरीदी केंद्र से खदेड़ा है. वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

पूरा मामला अल्नियापारा धान खरीदी केंद्र का है. जहां अचानक भालू घुस आया. जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया. मजदूर के चेहरे और हाथ में चोट आई है. जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने भालू को खदेड़ा और मजदूर की जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची गई है.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles