रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा चलाते आरोपी जितेंद्र बिरला गिरफ्तार, 2.55 लाख का सामान जब्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर ऑनलाइन सट्टा गिरफ्तार//    *रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तिल्दा नेवरा क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी जितेंद्र बिरला को गिरफ्तार किया* आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये किया गया है जप्त।*

* मोबाईल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, विभिन्न एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य मशरूका भी किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,55,000/- रूपये।*

* आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

* प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर की जायेगी उनकी भी गिरफ्तारी।*

दिनांक 14.04.2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया।
पुलिस ने सट्टा किंग को दबोचा, लाखों की जब्ती
पुलिस ने सट्टा किंग को दबोचा, लाखों की जब्ती
टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसकेे द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उसके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया।

Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇👇

https://cgcitynews.com

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *नगदी रकम 1,80,000 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन कीमती 75,000/रू, 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 02 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर कुल जुमला कीमती 2,55,000/-रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी से जप्त बैंक खाताओं की जांच की जा रहीं है साथ ही आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

रायपुर ऑनलाइन सट्टा गिरफ्तार👇👇

*गिरफ्तार आरोपी – जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता – माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका किराये का मकान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर

https://cgpolice.gov.in

 

 

Home

Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”

 

कोरबा में ‘डीजल चोर’ नवीन कश्यप तड़ीपार: 9 जिलों में एंट्री बैन, 1 साल तक प्रतिबंध


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles