कोरबा की बड़ी खबर //जंगल में पिकनिक मना रहे युवकों पर हाथियों का हमला.. एक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहे हैं वनांचाल क्षेत्र में हाथियों के आमद ने एक बार फिर से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हाथियों का यह मदहोश दल लगातार वन्य क्षेत्रों में विचरण का रहा है जिससे ग्रामीण अंचल में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वे ना ही कृषि कार्य करा पा रहे है और ना ही घरो से बाहर निकल पा रहे है।

इसी तरह स्थानीय लोगों के अलावा जो अन्य जगलों का रुख कर रहे है हाथियों का दल उन्हें भी अपना निशाना बना रहा है। इसी तरह के एक मामले में हाथियों के दल ने पिकनिक मानाने गये युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले  में एक शख्स मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना कटघोरा वनमंडल क्षेत्र के केंदई वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि इस पूरे इलाके में अभी करीब 35 हाथियों का बड़ा दल विचरण का रहा है। वन विभाग लगातार मुनादी के माध्यम से आम लोगों से जंगलों में नहीं जाने और हाथियों के संभावित हमले से खुद को पूरी तरह सुरक्षित रखने की अपील कर रहा है


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles