छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर रूपी ढेर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर रूपी मारी गई। यह घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुई।

  1. कांकेर में सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
  2. 5 लाख की इनामी माओवादी कमांडर रूपी की मौत
  3. छोटे बेठिया क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारी गई नक्सली की पहचान माओवादी एरिया कमांडर रूपी के रूप में हुई है, जिसपर 5 लाख रुपये का इनाम था। प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य थी।

अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों से हुई भिड़ंत

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि, गोलीबारी की यह घटना सुबह के समय में छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगली इलाके में हुई। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी।

उन्होंने आगे कहा, अब तक, घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। इसके अलावा इलाके में अभी भी अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बता दे कि यह मुठभेड़ 31 मार्च को सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के 12 दिन बाद हुई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!