इतिहास का सबसे बड़ा IPL 2026: 84 मैच, सभी भारतीय कप्तान और रिकॉर्ड्स की बरसात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

आईपीएल 2026 इतिहास का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें पहली बार 84 मैच खेले जाएंगे। यह पहली बार होगा जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे, पैट कमिंस की अनुपलब्धता के कारण ईशान किशन SRH की कप्तानी करेंगे। इस सीजन में छक्कों और चौकों के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है, साथ ही पर्पल कैप के ट्रेंड में भी बदलाव देखा जा रहा है।

HighLights

  1. IPL 2026 में पहली बार 84 मुकाबले खेले जाएंगे
  2. सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तान भारतीय होंगे
  3. छक्कों और चौकों के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

आईपीएल 2026 बेहद खास होने वाला है। इस बार लीग में पहली बार 84 मुकाबले खेले जाएंगे और इसी के साथ ये इतिहास का सबसे बड़ी सीजन होगा। कई अन्य मायनों में भी आगामी सीजन फैंस के लिए खास होगा। ये इंडियन प्रीमियर लीग है लेकिन अब तक कोई ऐसा सीजन नहीं आया है, जब सभी टीमों के कप्तान भारतीय हों लेकिन इस बार ऐसा होने वाला है।

नए सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस बार के सीजन में कुछ नया देखने को मिलने वाला है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इस बार आईपीएल में क्या नया देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 में होंगे 84 मैच

आईपीएल 2026 में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले कभी भी लीग के इतिहास में इतने मैच नहीं खेले गए थे। आईपीएल में अब तक 76 मैच ही खेले जाते थे लेकिन इस बार इनकी संख्या में वृद्धि की गई है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमें देश के 13 शहरों में अपने मैच खेलेंगी। बेंगलुरु, राजस्थान और पंजाब अपने 2-2 मुकाबले अलग मैदानों पर खेलेंगी, जिसकी वजह से इवेंट 13 मैदानों पर खेला जाएगा।

सभी भारतीय कप्तान

आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होने वाले हैं। ये स्थिति इस वजह से बनी है क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरूआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। कमिंस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, ये शुरूआती चरण के लिए ही होगा लेकिन ऐसा संयोग भी आईपीएल के इतिहास में पहली बार बन रहा है।

छक्कों और चौकों का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में मैच बढ़ने की वजह से बाउंड्री की संख्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा पिछले कुछ सीजन से लगातार छक्कों और चौकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बार के सीजन में 1500 छक्के लग सकते हैं। आईपीएल 2025 की बात करें, तो कुल 73 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें 1294 छक्के लगे थे। इसका औसत निकालें, तो हर मैच में 17.7 सिक्स लगे। इस बार 84 मैच खेले जाने हैं और इसकी संख्या 1500 के पार पहुंच सकती है।

पिछले सीजन चौकों की बात करें, तो कुल 2245 चौके लगे थे। इस बार मैच बढ़ने की वजह से चौकों की संख्या भी बढ़ सकती है और इतिहास में पहली बार 2500 चौके लग सकते हैं। पिछले चार सीजन में लगातार बाउंड्री की संख्या बढ़ रही है। उदाहरण के तौर पर 2022 में 1062 छक्के लगे थे, जबकि 2023 में 1124 और 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 1294 तक पहुंच गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि छक्कों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच सकता है।

चैंपियंस का घट रहा दबदबा

ईपीएल में अब चैंपियंस का दबदबा घट रहा है। मुंबई इंडियंस ने 2020 में अपना पांचवां खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद 5 सीजन हो गए हैं और वे एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा सके हैं। यही नहीं एमआई की टीम इस दौरान सिर्फ दो बार प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन टॉप-2 में फिनिश नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें, तो उन्होंने 2023 में आखिरी बार खिताब जीता था। इसके बाद 2024 और 2025 में वे प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके हैं।

पर्पल कैप को लेकर बदला ट्रेंड

पर्पल कैप को लेकर आईपीएल में ट्रेंड बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। ये कैप अब गेंदबाजों को कम विकेटों में मिल रही है। इसके अलावा गेंदबाजों की इकोनॉमी भी अधिक रही है। पिछले 2 सीजन में ये 9 से ज्यादा रही। इसके अलावा 2024 में 24, जबकि 2025 में 25 विकेटों के साथ गेंदबाजों ने पर्पल कैप अपने नाम की। 2021 में इसके लिए 31 विकेट लगे थे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!