‘नीतीश के बताए रास्ते पर ही चलेगी बिहार की अगली सरकार’, मंत्री विजय चौधरी ने साफ की सियासी तस्वीर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

विजय चौधरी ने बक्सर में कहा कि बिहार की अगली सरकार नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चलेगी, जनता का उत्साह सीएम के प्रति पहले से अधिक है। उन्होंने एनडीए सरकार के साथ एकजुट रहने की अपील की।

  1. भविष्य की बिहार सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेगी।
  2. मलई बराज की समस्या सुलझी, नई सिंचाई योजना जल्द।
  3. बक्सर-कोइलवर तटबंध का सुदृढ़ीकरण, बाढ़ सुरक्षा और आवागमन।

 आने वाले समय में भी बिहार की जोर सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर ही चलेगी। यह बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बक्सर के किला मैदान में जनसंवाद के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में 21 वर्षों के कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार के प्रति जनता का उत्साह पहले से कहीं अधिक है।

उन्होंने जनता से अपील की कि जिस संकल्प के साथ पिछले दो दशकों से उन्होंने मुख्यमंत्री का साथ दिया है, आने वाले समय में भी एनडीए सरकार के साथ एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा का मकसद तभी सफल होगा, जब बिहारवासी एकजुट होकर विकास की इस गति को बनाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि बक्सर जिले की दशकों पुरानी सिंचाई परियोजना मलई बराज से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाल लिया गया है।

C-328-1-PAT1517-530121

समृद्धि यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि डुमरांव, नावानगर, केसठ और चौगाईं जैसे प्रखंडों के किसानों को खेती के लिए भरपूर पानी उपलब्ध कराने हेतु लगभग पौने दो सौ करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना जल्द ही पूरी होने वाली है।

योजना के प्रारंभ बिंदु पर पड़ने वाले गांवों के किसानों का इसको लेकर डूब क्षेत्र के मुद्दे पर विरोध था। अब जमीन के नीचे से पाइप बिछाकर पानी पहुंचाने का कार्य अंतिम चरण में है।

बक्सर-कोइलवर तटबंध का हो रहा सुदृढ़ीकरण

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बक्सर से कोइलवर तक गंगा किनारे स्थित 52 किलोमीटर लंबे तटबंध के जीर्णोद्धार के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की योजना पर काम चल रहा है। यह कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह तटबंध न केवल ऊंचा और चौड़ा होगा, बल्कि इस पर पक्की सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बक्सर से कोइलवर तक का सफर आसान हो जाएगा और बाढ़ से सुरक्षा के साथ-साथ आवागमन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!