कोरबा ब्रेकिंग : पावर हाउस मार्ग में बाइक सवार युवको ने दिनदहाड़े की 90 हजार की लूट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcity) // कोरबा अंचल में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग पर संचालित एस.एस. प्लाजा के पास लूट की घटना हुई हैं।
जानकारी के अनुसार यहां बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में गायत्री नगर छठ घाट निवासी परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर अपनी वैन में सवार होकर एस.एस. प्लाजा स्थित बैंक गए हुए थे। बैंक से 90 हजार निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे आए और रुपयों से भरे बैग को हाथ से लूट कर फरार हो गए।
प्रार्थी ने बताया कि लूट की घटना के दौरान उन्होंने चीख-पुकार भी मचाई, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। समय रहते अगर कोई लुटेरों का पीछा करता या फिर पकड़ने का प्रयास करते तो साथ वह पकड़े जाते। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि लुटेरे पहले से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और रेकी करने के बाद उसने लूट की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने बताया कि वो पेशे से वाहन चालक हैं और विद्यालय में खुद की वैन चलाते हैं। उन्हें जमीन खरीदने के लिए कुछ पैसों की कमी पड़ी थी, जिसके चलते रुपयों निकालने के लिए बैंक आये थे।
पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस में की हैं। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें लूट की वारदात कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं जिले के अन्य थाना, चौकियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles