कटघोरा cgcitynews// कटघोरा वन मंडल के बिंझरा से बड़ी खबर जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई, पति रामकुमार, जाति–धोबी, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की महिला सुबह बाड़ी की ओर जा रही थी जहाँ उसका सामना हाथी से हो गया, कल चैतमा के बाद आज यह दूसरी घटना कटघोरा वनमण्डल मे हो गई है,

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, ग्राम पंचायत बिंझरा में दहशत
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासन व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।


