हर लोकसभा सीट पर महिला लाभार्थियों का वोटबैंक मजबूत करने में जुटी भाजपा, 20 हजार लाभार्थियों की सेल्फी का रखा लक्ष्य

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नई दिल्ली
चुनाव दर चुनाव अपना लाभार्थी वोटबैंक मजबूत करती जा रही भाजपा लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लिए भी इसी रणनीति पर काम कर रही है। यूं तो पूरा पार्टी संगठन ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और संवाद में जुटा है। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने खास तौर पर महिला लाभार्थियों का वोट जुटाने के अभियान पर काम तेज कर दिया है। इसके लिए प्रत्येक संसदीय सीट के लिए लक्ष्य तय करते हुए ऐसी महिलाओं के साथ सेल्फी ली जा रही है।

विपक्षी दलों को भरोसा है कि जाति आधारित राजनीति को तूल देकर वह भाजपा को परास्त कर सकते हैं। यही प्रयास मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किया गया, लेकिन वहां कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा विभिन्न वर्गों का दिल अपनी योजनाओं से जीतकर लाभार्थियों का मजबूत वोट बैंक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर इसका असर दिखाई भी दिया, जहां महिलाओं ने खुलकर भाजपा के पक्ष के वोट कर प्रचंड विजय दिलाई है। इसी रणनीति के साथ भाजपा मिशन-2024 की ओर भी बढ़ रही है।

सेल्फी विद लाभार्थी अभियान फिर हुआ शुरू
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘सेल्फी विद लाभार्थी’ अभियान चलाया जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान इस अभियान पर ब्रेक लगाया गया था, लेकिन अब इसे फिर तेजी के साथ शुरू किया गया है। मोर्चा की इस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी डा. मेधा कुलकर्णी ने बताया, सभी राज्यों में अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक संसदीय सीट पर कम से कम 20 हजार महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें नमो एप पर अपलोड करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए नमो एप पर अलग पेज बनाया गया है।

क्या कुछ बोले अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी
उन्होंने बताया कि अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें कई-कई योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए व्यवस्था की गई है कि एक महिला की एक ही बार सेल्फी ली जाएगी, भले ही उसे कितनी ही योजनाओं का लाभ मिला हो। अभियान के लिए केंद्रीय स्तर पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है। राज्य स्तर पर टीम है और हर जिले व मंडल में अभियान की प्रभारी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मोर्चा की सदस्य महिलाएं उन लाभार्थी महिलाओं के बीच जाकर सेल्फी के साथ मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद कर रही हैं। इस अभियान को गति देने में सहयोग के लिए पार्टी के सभी सांसदों को भी पत्र लिखा गया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles