रायपुर में आज बॉक्सिंग दंगल: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पुरुष-महिला बॉक्सर्स दिखाएंगे दम, पढ़ें पूरी खबर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

राजधानी रायपुर आज हाई-वोल्टेज बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी करने जा रही है। अंबुजा मॉल में रात 8:30 बजे से ‘फाइट नाइट दंगल’ का आयोजन होगा, जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुक्केबाज आमने-सामने होंगे। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

राजधानी रायपुर आज हाई-वोल्टेज बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी करने जा रही है। अंबुजा मॉल में रात 8:30 बजे से ‘फाइट नाइट दंगल’ का आयोजन होगा, जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुक्केबाज आमने-सामने होंगे। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस प्रतियोगिता को सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक की तैयारी की दिशा में अहम मंच माना जा रहा है। प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए यह अपने हुनर को बड़े स्तर पर साबित करने का मौका होगा।

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा विशेष रूप से रायपुर पहुंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन प्रदेश बॉक्सिंग के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

पुरुष और महिला बॉक्सर्स दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता में अलग-अलग वजन वर्गों में मुकाबले होंगे। छत्तीसगढ़ की टीम में 8 मुक्केबाज शामिल हैं, जिनमें 5 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी रिंग में अपनी ताकत, तकनीक और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

रेफरी-जज ट्रेनिंग से तकनीकी मजबूती
स्पर्धा के साथ 22 से 25 अप्रैल तक रायपुर में रेफरी और जज प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है, ताकि मुकाबले अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित हो सकें। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन प्रदेश में बॉक्सिंग संस्कृति को नई दिशा देगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles