कोरबा :पसान / पसान थाना के अंतर्गत सिर्री के स्वालगुटरा मोहल्ला निवासी दलप्रताप मरकाम की लाश एक किलोमीटर दूर सीता बांध पत्थर के पास मिली ,

पूरा मामला इस प्रकार है की सिर्री पंचायत के स्वालगुटरा में रहने वाले दलप्रताप मराबी कुछ सामान लेने के लिए सिर्री आया हुआ था शाम को घर वापस लौटनेसमय बीच में पड़ने वाले बम्हनी नदी में अचानक बहाव तेज होने के कारण वह नदी में बह गया ,जिसकी सूचना लोगों ने पसान थाने में दी ,पुलिस मौके पर पहुँच कर खोजबीन शुरू की पर बहाव तेज होने के कारण कुछ पता नहीं चल रहा था ,अंधेरा होने के कारण पुलिस ने आज सुबह खोजबीन शुरू किया बहाव स्थल से एक किलोमीटर दूर सीता बांध पत्थर के पास उसकी बॉडी पत्थरो के बीच फसी हुई मिली ,पुलिस ने बॉडी को निकालकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl


