34 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

CG निकाय चुनाव 2025 : बिलासपुर के नेहरू नगर वार्ड क्र 17 में कांग्रेस की लहर, भास्कर यादव को मिल रहाअपार समर्थन…

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर //  निकाय चुनाव 2025 : बिलासपुर नगर निगम के  नेहरू नगर वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर यादव पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जनता के चहेते और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भास्कर यादव वार्ड की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। इसके पूर्व उनकी धर्मपत्नी नम्रता भास्कर यादव पार्षद के रूप में  जिस ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा की, भास्कर यादव उसी समर्पण के साथ अब पार्षद पद पर रहकर वार्ड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है।

वार्ड की जनता जानती है की भास्कर यादव जनसेवक हैं, जो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर कर वार्ड का समुचित विकास कर सकते हैं। उनकी प्राथमिकताओं में सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं का सुधार शामिल है। वे पार्षद बनने के बाद जनता से सीधे जुड़कर उनकी हर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए तत्पर रहेंगे।

भास्कर यादव का मानना है कि पार्षद का पद सिर्फ राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए होता है। वे हमेशा वार्ड के हर नागरिक के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी किसी भी परिस्थिति में उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उनका चुनावी एजेंडा सिर्फ और सिर्फ वार्ड का विकास और जनता की भलाई है।नेहरू नगर वार्ड 17 की जनता को अब एक ऐसा प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है, जो वादों से नहीं, काम से अपनी पहचान बनाएगा। वार्ड की जनता के अपार समर्थन से यह साफ हो चुका है कि इस बार पंजा छाप का परचम लहराने वाला है। जनता की सेवा ही मुख्य उद्देश्य के सिद्धांत पर चलते हुए भास्कर यादव वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने को तैयार हैं।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!