अंबिकापुर: ब्लैकमेल के आरोप में चंद्रमौली यूपी से गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से धान परिवहन, ट्रक चालक गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महिला से जुड़े साइबर उत्पीड़न के एक मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

महिला से जुड़े साइबर उत्पीड़न के एक मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड करने तथा उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से एक घरेलू कार्यक्रम के दौरान हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी हासिल कर उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लिया। इसके बाद उसने बिना अनुमति पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही शादी के लिए दबाव बनाते हुए गाली-गलौज और धमकी भी दी जा रही थी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश अग्रवाल डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाकर टीम को उत्तरप्रदेश भेजा गया। पुलिस टीम ने आरोपी चंद्रमौली तिवारी (27 वर्ष) निवासी ग्राम तिवारी नगवा, पोस्ट जगदीशपुर भलुआन, थाना गगहा, जिला गोरखपुर (उ.प्र.) हाल मुकाम चैतगंज, जिला वाराणसी (उ.प्र.) को हिरासत में लेकर अंबिकापुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

फर्जी नंबर प्लेट से धान परिवहन का मामला उजागर

Chandramauli Arrested in UP on Charges of Blackmail Truck Driver Arrested for Transporting Paddy Using a Fake
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी – फोटो : अमर उजाला

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन किए जाने के मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में उपयोग किए गए ट्रक को पहले ही जब्त कर लिया गया था, जबकि वाहन मालिक की तलाश अभी जारी है। जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह कंवर ने थाना लखनपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वाहन क्रमांक CG-07-BS-0366 की नंबर प्लेट का उपयोग कर दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन चलाए जाने की सूचना मिली थी। राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिले अलर्ट के बाद जिला खाद्य अधिकारी के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र जमगला में जांच की गई।

जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को 6 फरवरी 2026 को थाना लखनपुर लाकर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। बताया गया कि उक्त वाहन को जमगला धान खरीदी केंद्र से धान उठाव के परिवहन कार्य में लगाया गया था। मौके पर चालक राम मानिकपुरी वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका संचालन किया जा रहा था। वाहन की जांच में दो नंबर पाए गए। ऑनलाइन जांच में एक चेसिस नंबर पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं मिला, जबकि दूसरे चेसिस नंबर पर CG-15-DJ-9799 नंबर का ट्रक पंजीकृत पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन को अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राम मानिकपुरी (27 वर्ष), निवासी हुसैनी नगर, महामाया मंदिर के पास, अंबिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं वाहन स्वामी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles