जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 15वें वित्त आवंटन में भेदभाव का लगा आरोप , पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने जताई कड़ी आपत्ति

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

* जिला कलेक्टर से की गयी कार्यवाही की मांग
* संबंधित अधिकारियो में मची अफरा-तफरी
कोरबा // कोरबा जिलान्तर्गत जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 15वें वित्त की राशि आवंटन को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 (पाली), 07 (कोरबी), 13 (लैंगा), 16 (रावा) एवं 22 (लालपुर) के सदस्यों द्वारा भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगा इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की हैं।
इस संबंध में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में अधिकारियों की मनमानी और भेदभावपूर्ण कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए और लंबित 15वें वित्त की राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए। विधायक श्री मरकाम ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि इससे पहले भी धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन कार्यवाही न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जनपद सदस्यों ने कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही से विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। कई पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि विधायक की पहल से अब उम्मीद जगी है कि जल्द न्याय मिलेगा।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles