छठ पूजा 2023: आज उगते हुए सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, कोरबा में भी घाट मे पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा (Chhath Puja 2023) का आज चौथा और आखिरी दिन है.आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा. छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है. चौथे दिन ऊषा अर्ध्य देने के बाद चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार का समापन हो जाता है. भक्त छठी मईया से अगले साल फिर से आने की कामना करते हैं. आज व्रती पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की वंदना कर छठी मईया से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांग रहे

ऊषा अर्घ्य का क्या है शुभ मुहूर्त?

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य आज यानी कि 20 नवंबर को दिया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सूर्योदय का समय आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट है. हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में सूर्य को अर्घ्य देने का समय अलग है. दिल्ली में सूर्य सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर उदय होगा.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles