34.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

Chhattisgarh Budget: एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़’, वित्त मंत्री बोले- राज्य में बनेंगे 23 नए औद्योगिक पार्क

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Chhattisgarh Budget Session 2026 Live News in Hindi:  नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की। सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh Budget: वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

01:48 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: अधोसंरचना विकास का बजट

राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

01:45 PM, 24-Feb-2026

CG Budget: सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांकेर में  मेडकी बैराज का निर्माण किया जाएगा।

01:44 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: सड़कों के विस्तार का बजट

विधानसभा में बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 कराेड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

01:39 PM, 24-Feb-2026

नगरीय और अधोसंरचना विकास के लिए नई घोषणाएं

औद्योगिक विकास का बजट
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान

नगरीय विकास का बजट 
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में होगा सुधार
दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा

अधोसंरचना विकास का बजट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
90 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों हेतु 100 करोड़ का प्रावधान

01:34 PM, 24-Feb-2026

छत्तीसगढ़ में यहां बनेंगे मेडिकल कॉलेज

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य सिद्ध होगा। चौधरी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम है। दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
01:28 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है।

01:26 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: औद्योगिक विकास का बजट, वित्त मंत्री बोले

राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित
250 करोड़ रूपए का प्रावधान
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

01:24 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget : पर्यटन से विकास को मिलेगी गति, वित्त मंत्री बोले

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार के बजट में मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

01:22 PM, 24-Feb-2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!