छत्तीसगढ़: विवादों में घिरी DSP कल्पना वर्मा निलंबित, 2.5 करोड़ की वसूली और लव ट्रैप के गंभीर आरोप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Chattisgadh //   छत्तीसगढ़ सरकार ने विवादों से घिरी दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। वर्मा पर पद में रहते हुए गलत तरीके से लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना और अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। जांच के बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में अटैच किया गया है। उन पर खुफिया जानकारी लीक करने के भी आरोप लगे हैं।
DSP Kalpana Verma suspended by Chhattisgarh government in Dantewada love trap and extortion case
DSP Kalpana Verma suspended by Chhattisgarh government in Dantewada love trap and extortion case
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह रही कि कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की।

हमारे अन्य खबरों से जुड़े 👇

DSP Kalpana Verma Suspension

आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, पांच लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई। मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है।
आरोपों को बताया था साजिश
दूसरी ओर डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया था ।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles