Chhattisgarh Encounter: बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 12 माओवादी ढेर; 3 जवान शहीद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं और तीन जवान शहीद हो गए हैं। एसपी जितेंद्र …और पढ़ें

Hero Image
बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन जवान भी शहीद हो गए है।

एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, मुठभेड़ पिछले करीब दो घंटे से चल रही है। अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि तीन जवानों के बलिदान होने की सूचना है।

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है।

अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!